RBSE Time Table 2022

 RBSE Time Table 2021:- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं परीक्षा 2021 मई में आयोजित होने की सम्भावना है। ये परीक्षाये जून के पहले सप्ताह तक होंगी राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2021 एक ही शिफ्ट में (सुबह 8:30 से 11:45 तक) आयोजित होगी। वहीं 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं मार्च में शुरू हो सकती है।

RBSE time table 2021

RBSE Time Table 2021

कोरोना काल के चलते इस बार बोर्ड परीक्षाएं लगभग 2 महीने बाद शुरू होंगी। आमतौर पर बोर्ड की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाती हैं, परन्तु अबकी बार पुरे राजस्थान प्रदेश में स्कूलों के बंद रहने और पढ़ाई नहीं होने की वजह से परीक्षाएं मई में शुरू होगी।

सिलेबस में 40 फीसदी कटौती

बोर्ड ने पहले से ही तय कर चूका है की इस बार बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र 60% कोर्स में से ही आयेगा। सिलेबस में 40 फीसदी की कटौती की है। इसके अलावा बोर्ड ने इस वर्ष की परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव का निर्णय लिया है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डीपी जारोली के अनुसार इस साल होने वाली परीक्षाओ के प्रश्न पत्र में बदलाव करते हुए बहु विकल्पीय प्रश्न ज्यादा दिए जाएंगे, जिससे परीक्षार्थियों को पेपर हल करने में आसानी हो।

21 लाख छात्र-छात्राएं देंगे बोर्ड परीक्षाएं

आरबीएसई की ओर से जारी राज्य में 10वीं और 12वीं की 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुसार इस बार करीब 21 लाभ परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे। इनमें से लगभग 10 लाख परीक्षार्थी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं देंगे, वहीं शेष संख्या 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत स्टूडेंट्स की है। बता दें कि 10वीं और 12वीं की कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 8 जनवरी 2021 तक चला था।

गत वर्ष 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया था आवेदन

राजस्थान बोर्ड के अनुसार वर्ष 2020 में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें 12वीं व समकक्ष परीक्षा के लिए 8 लाख 67 हजार 274 जबकि वरिष्ठ उपाध्याय के लिए 3 हजार 847 छात्रों ने रजिस्टर्ड किया था। वहीं, 10वीं के लिए 11 लाख 35 हजार 747 और व्यावसायिक परीक्षा के लिए 42 हजार 989 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 

RBSE Time Table 2021 कैसे डाउनलोड करें?

RBSE date sheet 2021

सबसे पहले राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.rajasthan.gov.in) पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट के सेक्शन पर जाएं और हाल का नोटिफिकेशन देखें।

अब आरबीएसई 10वीं कक्षा के टाइम टेबल 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

क्लिक करने पर 10वीं कक्षा का टाइम टेबल स्क्रीन पर आ जाएगा इसे डाउनलोड करें और सभी परीक्षा तिथियों की जांच करें।

RBSE  10वीं टाइम टेबल 2021 पर उल्लेखित विवरण

प्रत्येक विषय की परीक्षा तिथि

परीक्षा का दिन

विषय नाम

परीक्षा का समय

Download 10th & 12th Date sheet 2021

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं डेटशीट 2021 के लिए परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

The post RBSE Time Table 2021 for 10th and 12th Classes Download PDF appeared first on Uttarakhand Mirror.

from Time Table - Uttarakhand Mirror https://ift.tt/gPBrDy6

Comments

Popular posts from this blog

UP Lekhpal Bharti in 2022, Application Fee

How to Enhance the Jio 4G Internet Speed Jio APN Settings

UP Board Time Table 2021